महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र में बीती रात एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। यह दुर्घटना सिसवा मुख्य मार्ग पर चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के पास हुई। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि तेज रफ्तार बाइक और कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा और बाइक दोनों पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायल युवकों की पहचान सिसवा के अमडीहा पंडितपुर निवासी 19 वर्षीय राजकुमार और उसके छोटे भाई शिवम के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई हैं। हादसे के बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, दोनों युवकों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
महाराजगंज में कार-बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो घायल, VIDEO: दो सगे भाई 20 दूर जाकर गिरे, जिला अस्पताल में इलाज जारी – Nichlaul News