इंजीनियर की बाइक चोरी, 6 दिन बाद भी नहीं मिली: सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इंजीनियर संघ ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन – Bahraich News

5
Advertisement

बहराइच जिले के दरगाह थाना क्षेत्र स्थित सरयू नहर कॉलोनी में एक जूनियर इंजीनियर की बाइक 16 जनवरी को चोरी हो गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। 6 दिन बीत जाने के बाद भी बाइक और चोरों का पता न चलने से नाराज डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह से मुलाकात कर जल्द खुलासे की मांग की है। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में सरयू नहर खंड 4 में तैनात जूनियर इंजीनियर खुर्शीद आलम के सरकारी आवास बी-21 से 16 जनवरी को उनकी अपाचे बाइक (संख्या यूपी 45 एजे 9432) दो चोरों ने चुरा ली थी। चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। खुर्शीद आलम ने दरगाह थाने में मामले की तहरीर दी थी। घटना के 6 दिन बाद भी कोई कार्रवाई न होने के कारण आज संघ के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की।इस संबंध में थाना प्रभारी दरगाह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कैद चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
Advertisement