श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में गुरुवार को जमुनहा–बहराइच मार्ग पर एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक की पहचान बहराइच जनपद के रिसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लतीफपुरवा निवासी रफीक खां पुत्र अब्दुल बारी खां के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रफीक खां टेंपो लेकर बदला चौराहे से बहराइच की ओर जा रहे थे। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के पकड़िया चौराहे के पास पहुंचते ही टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
Home उत्तर प्रदेश तेज रफ्तार टेंपो पलटा, चालक गंभीर घायल:श्रावस्ती में जमुनहा-बहराइच मार्ग पर हादसा,...











































