महराजगंज जनपद के कोल्हूई थाना क्षेत्र के रुद्रपुर शिवनाथ में एक सर्राफा व्यापारी पर हमला कर लूटपाट की गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। व्यापारी शिवनाथ वर्मा पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से अपनी दुकान बंद कर शाम करीब 6 बजे घर लौट रहे थे। रुद्रपुर शिवनाथ चौराहे से कुछ दूरी पर आधा दर्जन हमलावरों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद दोनों भाइयों, शिवनाथ वर्मा और रवि वर्मा पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। इस हमले में शिवनाथ वर्मा का पैर फ्रैक्चर हो गया और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उनके छोटे भाई रवि वर्मा के जबड़े पर भी हमला किया गया। पीड़ित शिवनाथ वर्मा ने बताया कि हमलावरों ने जानबूझकर उनकी बाइक में टक्कर मारी और मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बाइक की डिग्गी में रखे 40 ग्राम सोना और 800 ग्राम चांदी भी लूट ली गई। प्रत्यक्षदर्शी लालचंद वरुण ने बताया कि हमलावरों ने दोनों युवकों को बेरहमी से पीटा और पुलिस के पहुंचने पर उनसे भी उलझ गए। इस घटना से कोल्हूई के व्यापारियों में आक्रोश है। दर्जनों व्यापारियों ने कोल्हूई थाने पहुंचकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए तहरीर दी है। इस संबंध में कोल्हूई थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। कुछ युवकों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
कोल्हूई में सर्राफा व्यापारी से मारपीट और लूट का आरोप: दुकान बंद कर लौटते समय हुई घटना, सीसीटीवी में कैद घटना – Kolhui(Pharenda) News