सिद्धार्थनगर के इटवा विधानसभा क्षेत्र 305 अंतर्गत बभनी ग्राम पंचायत में गुरुवार को देर शाम श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर मां दुर्गा मंदिर परिसर में दीपोत्सव और भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता जयवर्धन तिवारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मंदिर में दर्शन-पूजन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। तिवारी ने कहा कि श्रीराम मंदिर भारतीय संस्कृति, आस्था और एकता का प्रतीक है, और ऐसे आयोजनों से सामाजिक समरसता एवं धार्मिक चेतना को मजबूती मिलती है। इस अवसर पर सुधीर कुमार त्रिपाठी, संजय सिंह, मंतोष पाठक सहित कई गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजकों ने उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।
बभनी में श्रीराम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ:दीपोत्सव और भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद