श्रावस्ती के इकौना में हिंदू सम्मेलन:डॉ. मानसी द्विवेदी कुसुम और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

2
Advertisement

श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत नया रामलीला मैदान में गुरुवार को एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें प्रसिद्ध कवयित्री, शिक्षाविद् एवं लेखिका डॉ. मानसी द्विवेदी कुसुम और बहराइच विभाग प्रचारक कृष्ण कुमार जी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने सनातन संस्कृति, शिक्षा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रखे। डॉ. मानसी द्विवेदी कुसुम ने अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विशेष प्रकाश डाला, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। इस अवसर पर श्रावस्ती विधायक पं. रामफेरन पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, बिन्नू तिवारी, आशुतोष पांडे, जीतेन्द्र कुमार गुप्ता (दुर्गेश मेडिकल हॉल) सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राहुल मिश्र, वीनू राजपूत, डॉ. अरविन्द, सन्नी खोसला, पवन गुप्ता (महाराज), राम गोपाल मिश्र, सतीश जायसवाल, संदीप चौरसिया (संदीप टेंट हाउस), राजू सोनी (राजू लाइट हाउस), अवधेश कुमार जायसवाल, मथुरा प्रसाद तिवारी, सुरेश कुमार गुप्ता, राज कुमार जायसवाल, शैलेन्द्र कुमार गुप्ता, मोहित मिश्र, सुनील गुप्ता (मिशन दज), दीपक गुप्ता (भिनगा रोड), शिवम् गुप्ता, डॉ. रमेश मिश्र, अजय जायसवाल, रघुपति पाण्डेय, कृष्ण देव सिंह, ओमकार विश्वकर्मा, सुधीर परवा, अर्जुन, अमन सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान जीतेन्द्र कन्या और संजय सोनी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अर्चना वाजपेयी ने माल्यार्पण किया। इसके अतिरिक्त सत्य प्रकाश गुप्ता, विवेक सोनी, अमन जायसवाल, संजय सोनी, अवनेंद्र गुप्ता, जीतेन्द्र कंट्र, प्रमोद सोनी, दीपु जायसवाल, सुभाष जायसवाल, संजय गुप्ता (चाउमिन), जय प्रकाश सोनी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Advertisement