इंद्रजीत चौधरी फरेंदा सहकारी बैंक अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए: भाजपा नेता आशीष गुप्ता समेत कई ने दी बधाई – Barat Garha(Pharenda) News

7
Advertisement

महराजगंज क्षेत्र के फरेंदा ब्लॉक स्थित ग्राम विकास नगर सहकारी बैंक समिति फरेंदा के अध्यक्ष पद पर इंद्रजीत चौधरी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्हें निर्वाचन आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इंद्रजीत चौधरी भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वह पूर्व में कई बार भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और पूर्व ग्राम प्रधान भी रहे हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता आशीष गुप्ता ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बृजेश चौधरी, जय भारत कन्नौजिया, अभिषेक चौबे, पूर्व ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद चौधरी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उनके सफल और पारदर्शी कार्यकाल की कामना की। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि उनका सामाजिक, राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव नगर सहकारी बैंक समिति के सुदृढ़ संचालन और जनहितकारी निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
यहां भी पढ़े:  ईटहर में बिना परमिट आम के पेड़ कटे:तीन दिन बाद भी वन माफिया पर कार्रवाई नहीं
Advertisement