उतरौला के मलिक सज्जाद एम्स में हृदय रोग विशेषज्ञ नियुक्त:कहा- सफलता के पीछे मेरी माता-पिता का आशीर्वाद; गरीबों की सेवा करेंगे

4
Advertisement

उतरौला तहसील के इटईरामपुर गांव निवासी मलिक सज्जाद अहमद का चयन एम्स में डीएम कार्डियोलॉजी के लिए हुआ है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मलिक सज्जाद ने अपनी उच्च शिक्षा अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से प्राप्त की है। उन्होंने यहीं से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और फिर एमडी मेडिसिन में विशेषज्ञता प्राप्त की। अब वे हृदय रोग विशेषज्ञ बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। अपनी इस उपलब्धि पर मलिक सज्जाद ने कहा, ‘मेरी सफलता के पीछे मेरी मां और मेरे पिता, मलिक जावेद अहमद का आशीर्वाद और अटूट समर्थन है। उन्होंने हर कदम पर मेरा हौसला बढ़ाया।’ डॉ. मलिक सज्जाद अहमद ने बताया कि भविष्य में उनका मुख्य उद्देश्य समाज के निर्बल और गरीब तबके के लोगों की सेवा करना है। न्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूँ कि हृदय रोगों का इलाज उन लोगों तक भी पहुंचे जो इसे वहन नहीं कर सकते। मेरी कोशिश रहेगी कि मैं गरीबों का इलाज न्यूनतम शुल्क पर कर सकूं।’ इस उपलब्धि पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और परिजनों परवेज उमर, रेहान उमर, डॉक्टर इरशाद अहमद, मलिक रशीद, मुकीम खान, मुस्तकीम खान, इरफानुल्लाह खान, जमीर अहमद मलिक, इमामुदद्दीन खान, सियामुद्दीन खान, शहजाद अहमद, दिलीप कुमार जायसवाल, डाक्टर सुहैल ने मलिक सज्जाद को शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Advertisement