लक्ष्मीपुर खुर्द में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान: चौकी प्रभारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई, बताए यातायात नियम – Bakuldiha(Nichlaul) News

4
Advertisement

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द चौकी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने शनिवार शाम सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान चौकी प्रभारी मनीष पटेल के नेतृत्व में संचालित हुआ। पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, बाजारों और संवेदनशील स्थलों पर गहन जांच की। अभियान के दौरान दोपहिया वाहनों की गहन तलाशी ली गई। वाहन चालकों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई। बिना हेलमेट, बिना वैध दस्तावेज, ओवरलोडिंग और संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए लोगों के चालान किए गए। कुछ मामलों में आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई गई। चौकी प्रभारी मनीष पटेल ने बताया कि चेकिंग अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना, अपराधियों में भय पैदा करना और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।
यहां भी पढ़े:  शांभवी फाउंडेशन ने बांटे कंबल:प्रतापपुर में जरूरतमंदों को मिली ठंड से राहत
Advertisement