इटवा में छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली:इटवा नगर पंचायत के कन्या इंटर कॉलेज की पहल

7
Advertisement

इटवा नगर पंचायत स्थित यशोदा देवी पांडेय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया। इस रैली का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के महत्व और मतदाता बनने के लिए प्रेरित करना था। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्या रंजना पांडेय ने विद्यालय परिसर से किया। इस दौरान छात्राओं ने हाथों में बैनर और स्लोगन लिखे पोस्टर ले रखे थे। उन्होंने ’18 वर्ष की उम्र पार कर ली, मिला वोट का अधिकार’ जैसे नारे लगाकर शत-प्रतिशत मतदान और मतदाता बनने के लिए लोगों को जागरूक किया। यह रैली बिस्कोहर रोड से डिहवा गांव तक गई और फिर वापस विद्यालय परिसर लौटी। विद्यालय में छात्राओं को देश हित में मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। प्रधानाचार्या ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं से अपने आसपास के उन सभी लोगों को मतदाता बनने के लिए जागरूक करने का आग्रह किया, जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है। इस अवसर पर प्रवक्ता राम अवतार, मंजू, सर्वेश पांडेय, राकेश पांडेय, अमित मिश्रा, दिलीप कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
Advertisement