पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन टीम को 35 रनसे हराया:गणतंत्र दिवस पर भिनगा में हुआ रोमांचक क्रिकेट मुकाबला

4
Advertisement

श्रावस्ती के भिनगा स्थित स्पोर्ट स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला प्रशासन और पत्रकार एकादश के बीच एक रोमांचक क्रिकेट मुकाबला खेला गया। इस मैच में पत्रकार एकादश ने जिला प्रशासन की टीम को 35 रनों से हराया। पत्रकार एकादश के कप्तान संजय कुमार त्रिपाठी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 99 रन बनाए। बल्लेबाज यासिर ने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विकास ने 25 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम कप्तान अश्वनी कुमार (PDS) के नेतृत्व में 12 ओवर में सात विकेट खोकर केवल 64 रन ही बना सकी। जिला प्रशासन की ओर से क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव, सौरभ यादव और अश्वनी कुमार ने अच्छा प्रदर्शन किया। पत्रकार टीम के यासिर को उनके बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेलने के साथ-साथ 4 विकेट भी झटके।

Advertisement