बलरामपुर जनपद में विधान परिषद सदस्य साकेत मिश्रा ने कृषक श्रमिक ग्राम चौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने तुलसीपुर विधानसभा के परसिया कला और बलरामपुर सदर विधानसभा के शिवलोक कुंज रक्षौड़ा में आयोजित चौपालों में आसपास के गांवों से आए किसानों और श्रमिकों से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी मिश्रा ने केंद्र सरकार की ‘विकसित भारत – जी राम जी’ पहल पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में 125 दिन के रोजगार की नई गारंटी देगी, जिससे आय के अवसरों का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समग्र ग्रामीण विकास को नई दिशा देगी और सशक्त गांव से सशक्त भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। एमएलसी साकेत मिश्रा ने किसानों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार किसानों और श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उसकी प्राथमिकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधानगण, संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही। प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविन्द तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार मिश्रा (रक्षौड़ा), प्रधान राम कृपाल शुक्ला (समदा), प्रधान सच्चिदानंद मिश्र (अड़ार पाकर), प्रधान सत्यप्रकाश (सिंगाही) और प्रधान भरत गोपाल मिश्र (सरदारगढ़) सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित जनसमूह ने इस पहल की सराहना की और इसे किसानों एवं श्रमिकों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कृषक श्रमिक चौपाल में पहुंचे एमएलसी साकेत मिश्रा:बलरामपुर में ग्रामीण रोजगार और विकास पर किसानों से संवाद, समाधान का आश्वासन