झंगटी में धनुष महायज्ञ शुरू:1 फरवरी को होगा राम विवाह

4
Advertisement

बर्डपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत झंगटी में प्रसिद्ध ऐतिहासिक धनुष महायज्ञ मेला 30 जनवरी से शुरू होगा है। तीन दिवसीय यह आयोजन 1 फरवरी तक चलेगा, जिसका मुख्य आकर्षण धनुष खंडन और राम विवाह होगा। धनुष खंडन और राम विवाह का मुख्य आयोजन 1 फरवरी, रविवार को निर्धारित है। झंगटी का यह धनुष महायज्ञ मेला क्षेत्र के सबसे प्राचीन आयोजनों में से एक माना जाता है। धनुष महायज्ञ के आयोजक हर्षित मणि त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन 30 जनवरी, शुक्रवार से शुरू होकर 1 फरवरी, रविवार तक चलेगा। उन्होंने पुष्टि की कि 1 फरवरी को धनुष खंडन, राम विवाह और मेले का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस प्रसिद्ध धनुष महायज्ञ मेले में भारत के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। मेले के मुख्य आयोजकों में शैलेश मणि त्रिपाठी, प्रवीन मणि त्रिपाठी, गुड्डू त्रिपाठी, चंदन तिवारी, तारकेश्वर तिवारी, विपिन तिवारी, लवकुश तिवारी, बब्लू पांडेय, जुबेर खान, अच्छे लाल गुप्ता और लवकुश मौर्य शामिल हैं।
यहां भी पढ़े:  सोनवा कुटी में मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब:दामावा गांव के पास लगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Advertisement