खाद्य विभाग ने उतरौला में की छापेमारी:कई दुकानों से नमूने लिए, दुकानदारों में हड़कंप

3
Advertisement

बलरामपुर के उतरौला में गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही अधिकतर खाद्य पदार्थ की दुकानें बंद हो गईं। कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर टीम के जाने का इंतजार करते दिखे। विभाग के सहायक आयुक्त जी के दुबे ने बताया कि यह अभियान उपभोक्ताओं और खाद्य कारोबारकर्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाया गया था। इसके तहत उतरौला में ‘फूड सेफ्टी व्हील्स’ के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनमें शुभम मिष्ठान भंडार से सात, क्वालिटी स्वीट और फास्ट फूड सेंटर से पांच, रामदीन किराना स्टोर से तीन, मनोज किराना स्टोर से तीन, प्रिंस किराना स्टोर से चार, दिनेश मिठाई भंडार से तीन और मम्मन कबाब एंड रेस्टोरेंट से चार नमूने शामिल हैं। मम्मन कबाब एंड रेस्टोरेंट में जांच के दौरान मानक संबंधी कई कमियां पाई गईं। विभाग ने इन कमियों को सुधारने के लिए रेस्टोरेंट को सुधार संबंधी सूचना भी जारी की है। इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त जी के दुबे, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्र भानु और राम मौर्य मौजूद रहे।
यहां भी पढ़े:  पचपेड़वा पुलिस ने 8 वारंटियों को गिरफ्तार किया:अपराधियों के खिलाफ चलाए अभियान में मिली सफलता
Advertisement