बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर तुलसीपुर के रमईडीह के पास एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना बेसहारा गाय को बचाने के प्रयास में हुई। बस में नेपाली यात्री सवार थे, जिनमें से 19 लोग घायल हो गए। घायलों में 13 महिलाएं शामिल हैं। सभी घायलों को जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस में कुल 26 नेपाली यात्री सवार थे। ये सभी हरियाणा के बढ़नी जा रहे थे। यात्रियों में नेपाल के अर्घाखांची जनपद के पोखरा निवासी हरिकला, झापा की धन माया, पालपा की सीता और बुटवल की रानी बड़की पथरी निवासी किशन पाल जैसे लोग शामिल थे। तीन तस्वीरें देखिए बारिश के कारण सड़क गीली हुई सुबह हुई बारिश के कारण सड़क भीगी हुई थी। बस चालक वीरू ने अचानक सामने आई एक गाय को बचाने के लिए ब्रेक लगाया। हालांकि, भीगी सड़क पर बस फिसल गई और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक खड्ड में पलट गई। दुर्घटना में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। हरिकला के कंधे और धन माया की कलाई की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उनका प्लास्टर किया गया। सीता और किशन पाल के सिर में चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। घायल यात्रियों में रीमा, गोमा, वंशिका, शिवम (सिरसा, हरियाणा), कमला उर्फ हरिकला, खीमू (नेपालगंज), राधिका पोडल (रूपनडीह, बुटवल), मोतीराम, मीना, सविता (झापा), अजय कुमार, ईशा कुमारी (भोलन गांव), सूर्या और रीना (पालपा) शामिल हैं। जिला मेमोरियल अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त बस को थाने लाया गया है और चालक सुरक्षित है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बलरामपुर में नेपाली यात्रियों से भरी बस पलटी:गाय को बचाने के प्रयास में हादसा, 19 लोग घायल