
श्रावस्ती में एक ईंट-भट्ठे पर काम कर रही महिला को शुक्रवार रात सांप ने डस लिया। यह घटना नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के पुरैनिया गांव के पास स्थित पटना कोठार ईंट-भट्ठे पर हुई। सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) इकौना में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।











































