आंगन में खेल रही बच्ची पर तेंदुए का हमला, मौत: बहराइच में गन्ने के खेत से निकलकर किया हमला, 50 मीटर की दूरी पर मिला शव – Mihinpurwa Motipur News

6
Advertisement

बहराइच में तेंदुए ने एक मासूम बच्ची पर हमला कर उसकी जान ले ली। गुरुवार शाम बच्ची अपनी बहनों के साथ खेत की ओर गई थी। इसी दौरान घर के बाहर गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुआ अचानक घर में घुस आया और बच्ची को मुंह में दबाकर ले गया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन लाठी-डंडा लेकर दौड़े, लेकिन तब तक तेंदुआ बच्ची को छोड़कर भाग गया। करीब 15 मिनट की तलाश के बाद बच्ची का शव घर से 50 मीटर दूर सड़क किनारे गन्ने के खेत में मिला। परिजन जब बच्ची को उठाने पहुंचे तो उसने दम तोड़ दिया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को शांत कराया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज का है। अब जानिए पूरा मामला रमपुरवा ग्राम पंचायत के मुखिया फार्म गांव में मनोज अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बेटियां हैं। मनोज मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी पत्नी घर संभालती हैं। गुरुवार शाम उनकी चार वर्षीय बेटी अनुष्का अपनी बहनों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत से निकलकर आए एक तेंदुए ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे मुंह में दबोचकर ले जाने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजनों ने शोर मचाया और तेंदुए का पीछा किया। इस पर तेंदुआ बच्ची को घर से लगभग 50 मीटर दूर छोड़कर नहर किनारे झाड़ियों में छिप गया। परिजन जब बच्ची के पास पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस और वन विभाग को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यहां भी पढ़े:  पति की आत्महत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार:मुण्डेरवा पुलिस ने की कार्रवाई, मामला दर्ज
Advertisement