सिद्धार्थनगर के खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में कांग्रेस कमेटी ने ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों के लिए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह अभियान केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए गए कथित बदलावों और इसके मूल स्वरूप को कमजोर करने के विरोध में चलाया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद और इटवा विधानसभा के प्रत्याशी जावेद मुकीम ने किया। कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा को उसके मूल अधिकारों वाले स्वरूप में वापस लाने और मजदूरों को 100 दिन के काम की गारंटी सुनिश्चित करने की मांग की। जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि मनरेगा गरीबों का सुरक्षा कवच है, जिसे भाजपा सरकार डिजिटल भुगतान और नए कानूनों (VB-G RAM G) के बहाने खत्म करने की कोशिश कर रही है। जावेद मुकीम ने आरोप लगाया कि इटवा विधानसभा सहित पूरे जिले में मजदूरों को समय पर मजदूरी नहीं मिल रही है, जिसके खिलाफ यह ‘संग्राम’ अब निर्णायक मोड़ पर है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न ब्लॉकों में ‘चौपाल’ और जनसंपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को मनरेगा के महत्व और इसमें किए जा रहे बदलावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुनियांव ब्लॉक अध्यक्ष श्याम पांडेय, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मैनुद्दीन खान और मनरेगा को-ऑर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान तेज किया:खुनियांव ब्लॉक में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे