महराजगंज जिले के सिंदुरिया थाना क्षेत्र स्थित अरनहवा ग्राम सभा निवासी बिजलावती देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद उनकी भूमि पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है और वहां शराब की दुकान चलाई जा रही है। विक्की की पत्नी बिजलावती देवी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आराजी संख्या 059, रकबा 0-8210 हेक्टेयर की मालिक हैं। इस भूमि के संबंध में माननीय सिविल जज जूनियर डिवीजन, महाराजगंज द्वारा एक स्थगन आदेश पारित किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण को इस आदेश की जानकारी है। इसके बावजूद वे उक्त आराजी में जबरदस्ती निर्माण कर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। बिजलावती देवी ने जिलाधिकारी से सिंदुरिया थानाध्यक्ष के माध्यम से उक्त स्थगन आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। यह शिकायत 30 जनवरी, 2026 को दर्ज की गई है।
कोर्ट आदेश के बावजूद महिला की जमीन पर कब्जा: महराजगंज में डीएम से शिकायत, अवैध निर्माण व शराब दुकान चलाने का आरोप – Darahata(Nichlaul) News