एएसपी विशाल पाण्डेय ने बलरामपुर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया:परेड, यूपी-112 वाहनों और भोजनालय की व्यवस्थाएं जांचीं

10
Advertisement

अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने बलरामपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ कराई और अनुशासन बनाए रखने हेतु टोलीवार ड्रिल का अभ्यास करवाया। निरीक्षण के दौरान, एएसपी ने यूपी-112 के वाहनों में दंगा नियंत्रक उपकरण, फर्स्ट एड बॉक्स और अन्य आवश्यक संसाधनों की जांच की। उन्होंने यूपी-112 के सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान रिस्पॉन्स टाइम को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। परेड के बाद, अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने स्टोर रूम, क्वार्टर गार्ड, जीडी कार्यालय, कैंटीन, परिवहन शाखा, आदर्श आरक्षी बैरक और आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता और मेस की साफ-सफाई की जांच की गई। आरक्षी बैरक और पुलिस लाइन आवास के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। पाण्डेय ने रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के मद्देनजर पुलिस आवासीय परिसर और बैरकों की समग्र व्यवस्था का भी जायजा लिया। आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए क्वार्टर गार्द की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गार्द कमांडर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान, कर्मचारियों की उपस्थिति, उनके रहने-खाने और अन्य समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।
यहां भी पढ़े:  श्रावस्ती में एंटी रोमियो टीम का सघन अभियान:सार्वजनिक स्थानों पर की गई कड़ी चेकिंग
Advertisement