सिद्धार्थनगर जिले के बेवा सीएचसी क्षेत्र में शनिवार को बीएचएनडी नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान बेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गर्भवती माताओं और दो वर्ष से कम आयु के बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण कार्य का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान, डॉ. चौधरी ने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से उपकेंद्र बनकटी का दौरा किया, जहाँ उन्होंने एएनएम एकता पटेल और आशा रिनू मिश्रा की टीम को कार्य जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को इन्फेंटोमीटर, वजन मशीन और स्टेडियोमीटर न लाने पर सख्त निर्देश दिए और कार्य में सुधार लाने को कहा। इस दौरान, एएनएम ने ग्रामीणों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए। साथ ही, ग्रामीणों को 12 गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
सीएचसी अधीक्षक ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया:गर्भवती माताओं और बच्चों के टीकाकरण कार्य का जायजा लिया