सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल रिपेयरिंग दुकान के मालिक ने मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उनकी दुकान से दो मोबाइल और 80 हजार नकद लूटे गए, साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। ग्राम पटना निवासी सूरज गौतम पुत्र चैतू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खानकोट सेमरी में है। 27 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे तीन लड़कियां एक मोबाइल बनवाने उनकी दुकान पर आई थीं। मोबाइल देकर वे चली गईं। बाद में दो औरतें दुकान पर आईं और उस मोबाइल को अपना बताते हुए लड़कियों पर चोरी का आरोप लगाने लगीं। इसके बाद औरतें उन लड़कियों को वापस दुकान पर लाईं और आपस में झगड़ा करने के बाद मोबाइल ले गईं। शाम करीब 6:30 बजे चार लोग, जो ग्राम खानकोट सेमरी के निवासी दुकान पर आए। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की, सूरज गौतम के साथ मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता के अनुसार, हमलावर दो मोबाइल फोन और दुकान के सामान के लिए रखे 80,000 नकद भी उठा ले गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है।
मोबाइल दुकानदार से मारपीट कर लूटे 80 हजार रुपए:इटवा में जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए हमलावर, शिकायत दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












