Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई:नवाबगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम...

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई:नवाबगंज में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद


संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती का सिलसिला जारी है। शनिवार रात को यह जयंती धूमधाम से मनाई गई। बहराइच के नवाबगंज स्थित रामनगर गुलरिया में बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दिलीप कुमार गौतम (मुख्य अतिथि), सद्दाम शाह (उप मुख्य अतिथि) और सीता गौतम के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान केक काटा गया और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों पर एक गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी में उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर सद्दाम शाह, जिला पंचायत सदस्य जवाहर लाल यादव, अमित कुमार गौतम, संदीप कुमार गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments