सिद्धार्थनगर में 19 अप्रैल रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा का शुभारंभ किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग, जिला प्रशासन और जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, सिद्धार्थनगर के तत्वावधान में यह यात्रा शुरू हुई। इस अवसर पर विभिन्न वर्गों के 10 तीर्थयात्रियों को लेकर एक बस को लखनऊ के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बस को प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी एवं परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी और नोडल अधिकारी मिथिलेश कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाई। ये तीर्थयात्री लखनऊ पहुंचने के बाद सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन से आगे की यात्रा करेंगे। प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि ऐसी आध्यात्मिक यात्राएं समाज में आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की इन योजनाओं का उद्देश्य आमजन को धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों से जोड़ना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन और समन्वय में नोडल अधिकारी के सहायक सिद्धार्थ शंकर का विशेष योगदान रहा। उनके सहयोग से यह कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हो सका। इस अवसर पर सतीश रस्तोगी (नगर अध्यक्ष, भाजपा), प्रो. केपी त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य), हर्षवर्धन नाथ गौतम, गिरीश चंद्र मिश्र, पंकज श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, कमलेश कुमार गुप्ता, संत राम सुधार चौधरी, रमेश चंद सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व तीर्थ यात्रा रवाना:सिद्धार्थनगर से 10 श्रद्धालु लखनऊ के लिए निकले
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












