Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बहराइच: वेलहन महेशपुर में नालियों की सफाई नहीं:ग्रामीण परेशान, कर्मचारियों पर लगाए...

बहराइच: वेलहन महेशपुर में नालियों की सफाई नहीं:ग्रामीण परेशान, कर्मचारियों पर लगाए आरोप, जल्द सफाई की मांग


बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के बल्हा ब्लॉक अंतर्गत मिहींपुरवा तहसील की ग्राम सभा वेलहन महेशपुर में नालियों की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान हैं। नालियों में गंदगी और बड़ी-बड़ी घास जमा होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नालियों के अंदर बड़ी-बड़ी घास उग आई है। इस मार्ग से छोटे बच्चों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे उन्हें डर है कि घास में कोई जहरीला जानवर छिपा हो सकता है, जो बच्चों को नुकसान पहुंचा सकता है। ग्रामीणों ने इस स्थिति में जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक, नालियां पूरी तरह से गंदे पानी से भरी हुई हैं और लंबे समय से उनकी सफाई नहीं की गई है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। इस संबंध में जब सफाईकर्मी बछराज वर्मा से संपर्क किया गया और नालियों की सफाई न होने का कारण पूछा गया, तो उन्होंने जल्द ही सफाई कराने का आश्वासन दिया। शिकायत करने वाले ग्रामीणों में कमल सिंह, रामू सिंह, टीपू सिंह और रामदुलारे जैसे कई लोग शामिल हैं। ग्राम प्रधान शिवरतन से भी संपर्क किया गया। उन्होंने भी जल्द ही नालियों की सफाई कराने का आश्वासन दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments