Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बकरीद हर्षोल्लास से मनाई गई, ईदगाहों-मस्जिदों में नमाज अदा:विक्रमजोत ब्लॉक में शांति...

बकरीद हर्षोल्लास से मनाई गई, ईदगाहों-मस्जिदों में नमाज अदा:विक्रमजोत ब्लॉक में शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस मुस्तैद

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के विक्रमजोत ब्लॉक में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। रूपगढ़, अमोढ़ा, छावनी और शंकरपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। नमाजियों ने नए कपड़े पहनकर नमाज अदा की और एक-दूसरे को बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। घरों में सेवइयां और विभिन्न पकवान बनाए गए, जबकि कुर्बानी का सिलसिला भी दिनभर जारी रहा। त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए छावनी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। ब्लॉक के विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस की सक्रियता और पुख्ता इंतजामों के कारण पूरे विक्रमजोत ब्लॉक में शांति व्यवस्था बनी रही। इस अवसर पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का भी सुंदर दृश्य देखने को मिला, जहां लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments