HomeUncategorizedबलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित...

बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार*

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-*
दिनांक-14.05.2026 को वादिनी श्रीमती सुशीला देवी पत्नी तेज बहादुर निवासिनी परशुरामपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर एक अदद प्रा0पत्र दिया कि वादिनी के पति श्री तेज बहादुर यादव पुत्र स्वर्गीय मुरारी यादव द्वारा ग्राम गोल्हीपुर काली मंदिर के पास जयकरन पुत्र स्वर्गीय बाबूराम के लड़के श्याम कुमार की शादी का मउर सेरवाने के दौरान महिलाओं के मध्य आपसी विवाद में बीच बराव कराने लगे तो उसी समय 1.रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप 2. रिंकू पुत्र जटाशंकर नि0गण विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप 4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0गण गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर द्वारा वादिनी के पति को लोहे की रॉड व लाठी डंडे से मार पीट कर घायल कर दिया गया जिन्हे दवा इलाज हेतु सी0एच0सी0 सादुल्लानगर ले जाया गया जहां गंभीर चोट के कारण गोण्डा रिफर कर दिया गया । जिला अस्पताल गोण्डा में इलाज के दौरान वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के संबंध में दिया । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सादुल्लानगर पर मु0अ0सं0 22/2026 धारा – 191(2), 3(5), 352,351(3),103(1) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया ।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना सादुल्लानगर क्षेत्रान्तर्गत हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र वर्मा के कुशल नेतृत्व में-*
थाना सादुल्लानगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 22/2026 धारा 191(2), 3(5) 352, 351(3), 103(1) बी0एन0एस में वांछित अभियुक्त रंगीलाल पुत्र रम्पत नि0 ग्राम गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर आज दिनांक 29.05.2026 को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*उल्लेखनीय है कि उक्त घटना में संलिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तारकर जेल भेजा जा चुका है जिनमें 04 अभियुक्तों 1. रामदास कश्यप पुत्र रामप्रकाश कश्यप नि0 ग्राम विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 2. रिंकु पुत्र जटाशंकर नि0ग्रा0 विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर ।3. जयकरन कश्यप पुत्र स्व0 बाबूराम कश्यप नि0 गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर 4.हजारी पुत्र बाबूराम नि0ग्रा0 गोल्हीपुर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को दिनांक 16.05.2026 को व 03 अभियुक्तों 1. लारेब पुत्र रजा मुकताल्लिब नि0 ग्राम विशुनपुर खरहना थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर । 2. आसिफ पुत्र मोहम्मद निसार अहमद नि0ग्राम जिगनी थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर । 3. मोहम्मद साहिल पुत्र मोहम्मद रफीउल्लाह नि0 ग्राम कस्बा सादुल्लानगर थाना सादुल्लानगर जनपद बलरामपुर को दिनांक 18.05.26 को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया जा चुका है।*

*गिरफ्तार कर्ता टीम*
1. थानाध्यक्ष श्री सत्येंद्र वर्मा
2. व0उ0नि0 श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह
3. का0 प्रेम कुमार
4. का0 उदयराज

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments