HomeHealth & Fitnessबलरामपुर चिकित्सालय में नशा मुक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह

बलरामपुर चिकित्सालय में नशा मुक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह

WhatsApp Image 2026-05-29 at 2.35.53 PM

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय और ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम,की निरंतर इंसानियत की रौशन मिसाल कायम करते हुए। लखनऊ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए,और हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। ये बातें डॉ.हिमांशु चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कही। शुक्रवार को ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत फोरम लखनऊ के तत्वावधान में तम्बाकू मुक्ति केंद्र पर “नशा मुक्ति जागरूकता एवं सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। हमें विश्वास है,यह सेवा का कारवां ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा, उच्च मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, ने समारोह का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव चिकित्सा अधीक्षक एवं डॉ. रजनीगंधा प्रभारी अधिकारी, तम्बाकू मुक्ति केंद्र उपस्थित रहे। तम्बाकू मुक्ति केंद्र द्वारा निरंतर नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों ने नशा छोड़ने के लिए भागीदारी की तथा जीवन भर नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। इन चिकित्सकों की निरंतर देखरेख और मार्गदर्शन के कारण ही अनेक नागरिक नशे के अभिशाप से मुक्त हो सके।
नशा त्यागने पर सम्मानित होने वाले नागरिक:  
समारोह में नशे की लत को त्याग कर नया जीवन शुरू करने वाले सर्वश्री कमल किशोर, रमेश, विश्वनाथ, अशोक, अमन कुमार, अजय, यास्मीन खान, रोहित, कुर्बान, राज, राधेश्याम, शिवशरद, शैलेंद्र, मसूद, रीना एवं पुरनचंद्र श्रीवास्तव ने नशा छोड़ने का साहसिक निर्णय लिया,जिसके लिए उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनकी आवश्यकतानुसार दैनिक उपयोग की सामग्री भी भेंट स्वरूप प्रदान की गई।
चिकित्सालय परिवार और छात्र शक्ति का आभार:  
नशा मुक्ति के इस अभियान में सराहनीय सेवाओं के लिए चिकित्सालय के सभी डॉक्टरों, नर्सों, सुरक्षा कर्मियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया गया। दारुल उलूम नदवतुल उलेमा के होनहार छात्रों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और मानव सेवा में अपना योगदान दिया। जिला संयोजक शफीक चौधरी ने पूरे कार्यक्रम की उत्कृष्ट देखरेख की। मुख्य अतिथि व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

 
 
 
 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments