Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती की छात्रा अटल-आवासीय विद्यालय की परीक्षा में पाई सफलता:31वां स्थान प्राप्त...

बस्ती की छात्रा अटल-आवासीय विद्यालय की परीक्षा में पाई सफलता:31वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, परिवार में खुशी का माहौल


आर.एस.एस. कॉन्वेंट एकेडमी, बैडारी मुस्तहकम की छात्रा शिवांगी यादव ने अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 31वां स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। कक्षा 5 की छात्रा शिवांगी ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित इस परीक्षा में यह सफलता हासिल की है। यह प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम 2 अप्रैल 2026 को घोषित हुआ। शिवांगी ने पूरे क्षेत्र में 31वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शिवांगी चिलवनिया गांव के राजस्व पुरवा पिपरिया की निवासी हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पिता कपिल देव यादव और माता सरोज देवी ने गर्व व्यक्त किया है। शिवांगी की सफलता पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्रा का फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विद्यालय के प्रबंधक मनीष यादव ने कहा, “शिवांगी की सफलता उसकी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं यदि ठान लें, तो वे किसी भी ऊंचे मुकाम को हासिल कर सकती हैं।” प्रधानाचार्य मुन्नू शर्मा ने इसे विद्यालय के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि शिवांगी आगे चलकर अपने परिवार और विद्यालय का नाम और भी रोशन करेंगी। इस अवसर पर सिद्धार्थ यादव, सत्य प्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, शेखर सिंह, कृपाल, सपना सिंह, अंशिका गुप्ता, नैंसी यादव, कविता चौरसिया, लक्ष्मी, आंचल, शशि कला, राज यादव, दीपक यादव, नवनीत यादव, कल्पना सिंह और निमिषा मिश्रा सहित समस्त स्टाफ ने शिवांगी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments