Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)हर्रैया-बभनान मार्ग पर दुर्घटना में घायल की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से...

हर्रैया-बभनान मार्ग पर दुर्घटना में घायल की मौत:अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ने अस्पताल में तोड़ा दम


बस्ती जिले के हर्रैया-बभनान मार्ग पर सोमवार रात करीब ग्यारह बजे एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सलहदीपुर निवासी 41 वर्षीय सत्यराम यादव उर्फ गाने के रूप में हुई है। सत्यराम यादव बभनान से अपने घर सलहदीपुर लौट रहे थे। सलहदीपुर मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। एक ग्रामीण की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सत्यराम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बस्ती रेफर कर दिया। उपचार के दौरान मंगलवार भोर में उनकी मृत्यु हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर थाना कोतवाली बस्ती पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments