Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में झाड़ियों में घसीटकर दुष्कर्म:विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट; चार...

बस्ती में झाड़ियों में घसीटकर दुष्कर्म:विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट; चार पर मुकदमा दर्ज


बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में एक युवती से दुष्कर्म और उसकी मां-बेटी से मारपीट का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, यह घटना 24 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे हुई। युवती किसी काम से घर से बाहर जा रही थी, तभी गांव के आयुष कुमार ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि आयुष उसे जबरन झाड़ियों में घसीट ले गया और जमीन पर पटककर दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद जब पीड़िता की मां आरोपी के घर शिकायत करने पहुंची, तो वहां मौजूद अन्य आरोपियों ने मां-बेटी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर भी दोनों को पीटा। इस दौरान अनीता देवी ने पीड़िता के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने घर में रखे बर्तन भी तोड़ दिए। गौर थाना पुलिस ने आयुष कुमार, राकेश, दिनेश और अनीता देवी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
#बस्ती_न्यूज
#बस्ती न्यूज़ टुडे




बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर



बस्ती न्यूज़: आज की ताज़ा खबर


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments