Homeदेश (National)'बंगाल हो या पंजाब, कॉकरोच का इलाज हो जाएगा...', कुमार विश्वास ने...

‘बंगाल हो या पंजाब, कॉकरोच का इलाज हो जाएगा…’, कुमार विश्वास ने कसा तंज

इन दिनों सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इस बीच, मशहूर कवि और पूर्व नेता कुमार विश्वास ने इस मुद्दे पर एक व्यंग्यात्मक बयान देकर राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। देहरादून में एक इवेंट के दौरान उन्होंने कॉकरोच को लेकर कई व्यंग्यात्मक बातें कहीं और उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है। अपने बयान में उन्होंने बंगाल और पंजाब का जिक्र किया और कहा कि कॉकरोच का इलाज हो जाएगा।

दरअसल, हाल ही में मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी को मजाकिया अंदाज में कॉकरोच जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की बात करते हुए देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इस पार्टी को लेकर बहस और भी ज्यादा शुरू हो गई। इसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार विश्वास ने बिना किसी का नाम लिए तीखे तंज कसे।

यह भी पढ़ें: फाल्टा में खिला कमल, बीजेपी के देबांग्शु पांडा जीते, TMC चौथे स्थान पर खिसकी

कुमार विश्वास का पूरा बयान

देहरादून के लेखक गांव में आयोजित कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने कहा कि बचपन से उन्हें बताया गया कि कॉकरोच गंदगी में पनपते हैं और अंधेरे में रहते हैं। उन्होंने कहा, ‘कॉकरोच हमेशा झुंड में हमला करते हैं और किसी भी अच्छी व व्यवस्थित चीज को खराब कर देते हैं।’ उन्होंने यह भी कहा कि बाजार में कॉकरोच खत्म करने की कई दवाइयां मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: इबोला पर भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, इन देशों में जाने से बचें

कुमार विश्वास ने अपने बयान में बंगाल और पंजाब का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘कॉकरोच सड़न से पैदा होने वाले बेहद निरर्थक और नुकसानदेह जीव हैं। लोगों को यह अच्छी तरह याद रखना चाहिए कि अगर इस देश में कुछ कॉकरोच पैदा हो गए हैं, तो इस देश में हिट भी बने हैं।’ उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि चाहे बंगाल की परिस्थितियां हों या फिर पंजाब का माहौल, हर जगह इन कॉकरोचों का पूरी तरह से इलाज किया जाएगा।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments