Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर में भंडारे का आयोजन:सांसद जगदंबिका पाल ने...

शोहरतगढ़ के श्रीराम जानकी मंदिर में भंडारे का आयोजन:सांसद जगदंबिका पाल ने भक्तों को बांटा प्रसाद


ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार को शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में एक विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भक्तों को प्रसाद वितरित किया। भंडारे का आयोजन सांसद जगदंबिका पाल द्वारा किया गया था। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल के साथ जिला अध्यक्ष दीपक मौर्य, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, सांसद पुत्र अभिषेक पाल, शोहरतगढ़ नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, श्रीमती साधना चौधरी, नगर अध्यक्ष बढ़नी सुनील अग्रहरि और नन्दू गौड़ आदि ने विधिवत पूजा अर्चना की। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया और लोक समृद्धि की कामना की। बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। सांसद जगदंबिका पाल ने इस अवसर पर कहा कि ज्येष्ठ मास का बड़ा मंगलवार भक्तों के लिए सेवा, समर्पण और लोककल्याण का पावन अवसर होता है। उन्होंने बताया कि यह विशेष भंडारा केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि मानव सेवा की श्रेष्ठ परंपरा का प्रतीक है। सांसद पाल ने आगे कहा कि भंडारे में समाज के सभी वर्गों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिससे सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सभी मिलकर सेवा कार्यों में योगदान देते हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस अवसर पर कहीं भजन-कीर्तन होते हैं तो कहीं सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाता है, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठता है। सांसद पाल के अनुसार, सच्ची भक्ति केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता की सेवा में भी निहित है। सभी को भोजन कराना, जल पिलाना और प्रेमपूर्वक सेवा करना ही वास्तविक धर्म है। उन्होंने हनुमान जी से सभी भक्तों पर कृपा बनाए रखने और उनके जीवन में सुख-समृद्धि लाने की कामना की। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडे, अखंड पाल, मनोज चौबे, जितेंद्र चौधरी, रमेश त्रिपाठी, विक्रम यादव, अपना दल के अनिल चौधरी, पिंटू पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित यादव, पद्माकर बाबा सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments