श्रावस्ती के इकौना कस्बे में बड़े मंगलवार के अवसर पर शनिवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाबली हनुमान जी के चित्र पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना, पुष्प अर्पण और आरती के साथ हुआ। यह भंडारा कस्बे के मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी किराना व्यवसायी जीवनलाल गुप्ता के पौत्र शिवा गुप्ता की ओर से आयोजित किया गया था। श्रद्धालुओं के लिए चावल, सब्जी, चना और हलवा सहित विभिन्न प्रकार के प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे में पहुंचकर बालाजी महाराज का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा और देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगलवार के अवसर पर प्रत्येक वर्ष ऐसे धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों में आस्था और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना है।
इकौना में बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन:सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया बालाजी महाराज का प्रसाद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












