Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती में भटपुरवा-अचरौरा मार्ग जर्जर:राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारीपरेशानी

श्रावस्ती में भटपुरवा-अचरौरा मार्ग जर्जर:राहगीरों और ग्रामीणों को आवागमन में भारीपरेशानी


श्रावस्ती जिले के भटपुरवा और अचरौरा गांवों को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। मरम्मत के अभाव में यह सड़क कई जगह तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़क की ऊपरी डामर की परत पूरी तरह से उखड़ गई है और केवल नुकीली गिट्टियां बची हैं। इससे दुपहिया वाहन चालकों के लिए इस मार्ग पर चलना जोखिम भरा हो गया है। गिट्टियों के कारण वाहन अक्सर फिसल रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों, बीमारों और बुजुर्गों को इस रास्ते से ले जाना सबसे कठिन कार्य बन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि बरसात का मौसम आने से पहले इस सड़क का डामरीकरण या उचित मरम्मत कार्य कराया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments