Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भीम पाठशाला उपाध्यक्ष ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण:बस्ती के गंधार गांव में...

भीम पाठशाला उपाध्यक्ष ने जन्मदिन पर किया पौधरोपण:बस्ती के गंधार गांव में अंबेडकर पार्क में लगाए पौधे

#बस्ती_न्यूज

बस्ती साऊघाट की ग्राम पंचायत गंधार गांव में भीम पाठशाला समिति के जिला उपाध्यक्ष अरुण राज भारतीय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर अंबेडकर पार्क में पौधरोपण किया। यह आयोजन गंधार गांव के अंबेडकर पार्क में संपन्न हुआ। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और गांव में हरियाली को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर अरुण राज भारतीय ने बताया कि पौधरोपण से गांव का वातावरण और प्राकृतिक हवाएं शुद्ध रहती हैं। उन्होंने सभी ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं, जिससे प्राकृतिक हवाएं और वातावरण बेहतर बन सके। इस दौरान दिवाकर कुलदीप कुमार, कनाहिया लाल, अमित कुमार और अजय कुमार भी उपस्थित रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments