महराजगंज के फरेंदा थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 5 अगस्त को शाम 6 बजे हुई छापेमारी में 60 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 18 से 20 क्विंटल लहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम निरनाम पश्चिमी टोला नगेशरपुर में मिली सूचना के आधार पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब बनाने के उपकरण और 60 लीटर कच्ची शराब जब्त की। भारी मात्रा में मिले लहन को मौके पर ही बहाकर नष्ट कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान शिवशंकर यादव उर्फ सिनक (निवासी सिधवार), कुसमावती और प्रमिला साहनी (निवासी नगेशरपुर), तथा मालती (निवासी गुदरीपुर) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी शिवशंकर यादव पर आबकारी अधिनियम के अतिरिक्त कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। महिला आरोपी कुसमावती और मालती के खिलाफ भी पहले आबकारी कानून के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री में शामिल माफियाओं के खिलाफ यह कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी। इस सफल छापेमारी अभियान में उपनिरीक्षक गोविंद यादव, शैलेश सिंह, विजयशंकर यादव, कलीमुल्लाह खान, अमित कुमार मौर्य सहित कई महिला और पुरुष कांस्टेबल शामिल रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
फरेंदा में अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई:60 लीटर कच्ची शराब जब्त, 18 क्विंटल लहन नष्ट, 4 गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












