श्रावस्ती पुलिस विभाग में 29 पुलिसकर्मियों समेत 30 का तबादला किया गया है। इनमें उप निरीक्षक और कई चौकी प्रभारी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए थानों और चौकियों पर स्थानांतरित किया गया है।वहीं एक उपनिरीक्षक को थाना प्रभारी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। जारी आदेश के अनुसार, चौकी प्रभारी बाबा विभूतिनाथ (थाना सिरसिया) जितेंद्र राय को चौकी प्रभारी लक्ष्मणपुर (थाना कोतवाली भिनगा) बनाया गया है। प्रमानंद को सेमरी चौकी प्रभारी और शमशाद अली को लक्ष्मणपुर से कस्बा भिनगा चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त, राजकुमार सिंह, अब्दुल खेरे सिद्दीकी, जितेंद्र कुमार वर्मा, गौरव सिंह, रामसजीवन निषाद, पंकज गुप्ता, दीपक गिरि, अंजली वर्मा, उमेश कुमार वर्मा, प्रयागदत्त चौबे, सतेश सिंह और धनश्याम गुप्ता सहित कई अन्य पुलिसकर्मियों के भी तबादले हुए हैं। इनमें से कुछ को पुलिस लाइन से थानों व चौकियों पर भेजा गया है, जबकि कुछ को थानों से पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और अनुपालन आख्या शीघ्र प्रेषित करने का निर्देश दिया है। आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी, समस्त थाना प्रभारियों और संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है। इन तबादलों को प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
श्रावस्ती पुलिस विभाग में एक साथ बड़ा फेरबदल:29 पुलिसकर्मियों समेत 30 का तबादला, कई चौकी प्रभारी भी बदले गए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












