#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कलवारी थाना क्षेत्र में लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। झिनकू लाल इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक सड़क पर गिर गया और उसके बाएं कंधे में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल की पहचान संतकबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र निवासी 39 वर्षीय काजू पुत्र अनीश के रूप में हुई है। बताया गया कि काजू अंबेडकरनगर के टांडा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कलवारी क्षेत्र में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह बाइक से उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के दौरान बस्ती की ओर से लौट रहे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम त्रिपाठी की नजर घायल युवक पर पड़ी। उन्होंने तत्काल अपनी टीम के साथ वाहन रोककर घायल की मदद शुरू की। टीम में डॉ. अनिल कुमार रंजन, डॉ. ध्रुव कुमार और डॉ. लाल जी आजाद शामिल थे। डॉक्टरों ने बिना देर किए घायल की स्थिति देखी और एंबुलेंस की सहायता से उसे सीएचसी कलवारी भेजने की व्यवस्था की। एंबुलेंस में ईएमटी सतीश यादव भी मौजूद रहे। सीएचसी में चल रहा उपचार घायल काजू को समय रहते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हादसे में उनके बाएं कंधे में गंभीर चोट बताई गई है। समय पर अस्पताल पहुंचने से उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा मिल सकी। स्थानीय लोगों ने डॉक्टरों की टीम की इस मानवीय पहल की सराहना की। उनका कहना था कि दुर्घटना के बाद समय पर प्राथमिक सहायता और अस्पताल पहुंचाना घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल:लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर झिनकू लाल इंटर कॉलेज के सामने हुआ हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












