श्रावस्ती जनपद के इकौना थाना क्षेत्र में कैलाशपुर चौराहे के पास एक बाइक के अचानक कुत्ते से टकरा जाने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में भाई-बहन भी शामिल हैं। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामूपुरवा बनकटी निवासी शिवा सिंह, खुशी और शिवानी बाइक से किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कैलाशपुर चौराहे के पास पहुंची, अचानक सामने आए कुत्ते से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों और परिजनों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। सीएचसी इकौना में चिकित्सकों द्वारा तीनों का उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है।
बाइक कुत्ते से टकराई, तीन घायल:श्रावस्ती में कैलाशपुर चौराहे के पास हादसा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












