शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पल्टादेवी मार्ग पर रमवापुर नानकार गांव के पास बुधवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा एक ई-रिक्शा से बाइक के टकराने के कारण हुआ। मृतक की पहचान गुजरौलिया टोला करहिया निवासी कृष्णा भारती (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी बाइक पर महादेवा नानकार निवासी साले दीपक (20 वर्ष) पुत्र रमेश और ढेबरूआ ग्राम खजुरिया निवासी वीरेंद्र कुमार वीरू (19 वर्ष) पुत्र रमेश को बैठाकर चोड़ार चौराहा जा रहे थे। कृष्णा भारती दो दिन पहले हुई अपने चाचा की लड़की की शादी में शामिल होने आए थे। रमवापुर चौराहा के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर बाइक चला रहे कृष्णा भारती को मृत घोषित कर दिया गया। दीपक और वीरेंद्र का इलाज जारी है। दुर्घटना की खबर महादेवा नानकार और करहिया गांव में पहुंचते ही कृष्णा के परिजन सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचे। कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी पिंकी और दो वर्षीय पुत्र हैं। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रमवापुर नानकार के पास सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल हुए थे, जिनमें से बाइक चालक कृष्णा भारती की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
शोहरतगढ़ में बाइक चालक की मौत, दो घायल:ई-रिक्शा से टकराई बाइक, हादसा रमवापुर नानकार के पास
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












