बहराइच के कैसरगंज में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कैसरगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को थाना क्षेत्र में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न कस्बों और गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहार को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि बकरीद के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने, अफवाह फैलाने या किसी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च के जरिए आमजन में सुरक्षा का संदेश देने के साथ ही असामाजिक तत्वों को चेतावनी भी दी गई। थाना अध्यक्ष राजेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल इस मार्च में शामिल रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार गश्त भी बढ़ा दी गई है, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे और लोग खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
बहराइच में बकरीद को लेकर कैसरगंज पुलिस अलर्ट:कस्बों और गांवों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
RELATED ARTICLES












