Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन पुलिया से 15 फीट नीचे गिरी बाइक:तीन युवक बाल-बाल...

सिद्धार्थनगर में निर्माणाधीन पुलिया से 15 फीट नीचे गिरी बाइक:तीन युवक बाल-बाल बचे, बारात जाते वक्त हादसा


खेसरहा क्षेत्र में बुधवार को निर्माणाधीन चिउटी पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से एक बाइक करीब 15 फीट नीचे लोहे के जाल पर जा गिरी। बाइक सवार तीन युवक पिंटू, मोनू और गोविंद बाल-बाल बच गए। सभी युवक भलुहा खादरगड्डी थाना क्षेत्र के निवासी हैं। तीनों बांसी क्षेत्र के मसीना गांव में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान निर्माणाधीन पुलिया पर बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और नीचे जा गिरी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों युवकों को तत्काल बाहर निकाला गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और उपचार के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माणाधीन पुलिया पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments