#बस्ती_न्यूज
विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह के निर्देशन में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री महाराज की बस्ती (वशिष्ठ नगरी) में प्रस्तावित कथा के संकल्प को लेकर पैडा धाम से निकली पदयात्रा का बुधवार को कप्तानगंज चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। जिला उपाध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी ‘नितिन’ के नेतृत्व में विश्व हिंदू महासंघ बस्ती की टीम ने पदयात्रियों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सिकंदर वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गोपाल कुमार के साथ सौर प्रताप सिंह, सुधीर शर्मा, अवनीश मिश्रा और अमरेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। बागेश्वर धाम सरकार के प्रति आस्था और समर्पण का दृश्य उपस्थित लोगों को भावुक कर गया। स्वागत के दौरान जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि बस्ती की वशिष्ठ नगरी में प्रस्तावित यह कथा ऐतिहासिक होगी और लाखों श्रद्धालुओं के लिए यादगार अवसर बनेगी। उन्होंने लोगों से पदयात्रा और कथा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे पैडा धाम के संत ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री महाराज की कथा का आयोजन बस्ती में कराना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा का दूसरा दिन है और लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है, जिससे सफलता का विश्वास और मजबूत हुआ है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बागेश्वर धाम कथा के संकल्प को लेकर पदयात्रा:कप्तानगंज में किया स्वागत, जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












