#बस्ती_न्यूज
गौर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। किशोरी की उम्र 16 वर्ष बताई जा रही है। सोनहा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने गौर पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी 11 जुलाई को बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि गौर थाना क्षेत्र का युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी युवक पिछले कुछ समय से मोबाइल फोन के जरिए किशोरी के संपर्क में था। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 जुलाई को आरोपी चतुलाल यादव के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजन ने इस संबंध में बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के गौर में किशोरी भगाने का आरोप:नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में युवक पर केस
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












