#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। एक युवक के मोबाइल फोन को अपडेट करने के कुछ ही देर बाद हैक कर लिया गया और उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परसरामपुर थाना क्षेत्र के महादेवा गांव निवासी गोविन्द प्रजापति पुत्र राम कृपाल ने पुलिस को बताया कि 9 जून 2026 को दोपहर में उनके मोबाइल पर लगातार सॉफ्टवेयर अपडेट करने के संदेश आ रहे थे। उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया मानकर मोबाइल अपडेट कर दिया। गोविन्द प्रजापति का आरोप है कि अपडेट पूरा होते ही उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके मोबाइल से जुड़े गूगल पे के माध्यम से संचालित बैंक खाते से अचानक एक लाख रुपये की धनराशि निकाल ली गई। खाते से रकम कटने का संदेश मिलने पर गोविन्द ने तुरंत लेनदेन रोकने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद उन्होंने बैंक और पुलिस से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने गोविन्द प्रजापति की तहरीर के आधार पर परसरामपुर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने बताया कि यह मुकदमा मंगलवार शाम 4.23 बजे दर्ज किया गया। मामले की जांच साइबर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। पुलिस संबंधित बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शन का विवरण भी खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में युवक के खाते से 1 लाख रुपए गायब:मोबाइल अपडेट करते ही खाली हुआ अकाउंट, साइबर ठगी का शिकार हुआ
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












