श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में रविवार को एक सड़क हादसा हुआ। इकौना-वीरपुर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे उसका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान दरवारी पुरवा विशुनापुर निवासी राजकुमार वर्मा (48) पुत्र बुधई के रूप में हुई है। राजकुमार रविवार को अपने घर से इकौना बाजार स्थित दुकान पर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, जब वह खर्च वीरान के पास पहुंचे, तो उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल राजकुमार वर्मा को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
इकौना में बाइक अनियंत्रित होकर पलटी:हादसे में चालक गंभीर घायल, इकौना-वीरपुर मार्ग पर हादसा; बेहतर इलाज के लिए बहराइच रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












