#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ‘हाईवे देवदूत’ के नाम से पहचाने जाने वाले प्रमोद ओझा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कप्तानगंज पहुंचाया। घायल की पहचान पैकोलिया थाना क्षेत्र के बरगदवा निवासी राम नरेश पुत्र घिसियावन के रूप में हुई है। वह अपनी बहन के घर बिहारा (थाना हर्रैया) जा रहा था, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सीएचसी कप्तानगंज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने राम नरेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय पर मदद नहीं मिलती तो घायल की स्थिति और गंभीर हो सकती थी। प्रमोद ओझा ने पुलिस और एंबुलेंस को भी तत्काल सूचना दी और राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रमोद ओझा इससे पहले भी कई सड़क हादसों में घायलों की जान बचाने के लिए तत्पर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने उनकी समाजसेवा और मानवीय संवेदनशीलता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कप्तानगंज में सड़क हादसे में घायल बाइक सवार को बचाया:’हाईवे देवदूत’ ने अस्पताल पहुंचाया, पेश की मानवता की मिसाल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












