Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मल्हीपुर में सड़क हादसा में बाइक सवार गंभीर घायल:भिंगा जिला अस्पताल रेफर...

मल्हीपुर में सड़क हादसा में बाइक सवार गंभीर घायल:भिंगा जिला अस्पताल रेफर किया गया, हालत गंभीर


श्रावस्ती जनपद के थाना मल्हीपुर क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिंगा रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा निवासी रामू गौतम (32) पुत्र रामसनेही गौतम अपने ससुराल तुराबगांव से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मल्हीपुर-बाबागंज मार्ग स्थित चिंता चौराहा के पास उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस (यूपी 32 बीजी 8816) मौके पर पहुंची। इसमें तैनात ईएमटी गिरजेश सिंह और पायलट सुरजीत कुमार तिवारी ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. खुर्शीद खान द्वारा प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिंगा के लिए रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments