Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ऑटो से भिड़ंत के बाद बाइक जलकर राख:गायघाट में सब्जी से भरा...

ऑटो से भिड़ंत के बाद बाइक जलकर राख:गायघाट में सब्जी से भरा ऑटो पलटा, दो घायलों का इलाज जारी


आज सुबह गायघाट के मुरावन पुरवा और कुड़वा मोड़ के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सब्जियों से लदे एक सीएनजी ऑटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना गायघाट मठिया मोड़ मोहन गिरी बाबा के पास हुई। टक्कर में शामिल वाहनों में सीएनजी ऑटो (UP40 BT 5004) और मोटरसाइकिल (UP40 AH 4480) शामिल थे। हादसे के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई, जिसे मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बुझाया। घायल बाइक चालक को तत्काल मिहींपुरवा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments